महाराष्ट्र की टी20 टीम में स्टार खिलाड़ियों की एंट्री, गायकवाड़-शॉ-त्रिपाठी को मिला मौका

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के एलीट राउंड के ग्रुप सी के लिए महाराष्ट्र ने अपने 18 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। गायकवाड़ फिलहाल 15 नवंबर तक न्यूजीलैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके बावजूद उन्हें 14 नवंबर से शुरू होने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की टीम में जगह मिली है।

महाराष्ट्र की टीम 14 नवंबर को पहला मैच पुडुचेरी, दूसरा मैच 16 नवंबर केरल और तीसरा मैच 18 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे मैच तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पृथ्वी शॉ और राहुल त्रिपाठी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं। अर्शिन कुलकर्णी भी इस टीम में शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुकेश चौधरी और अंडर 19 टीम के पूर्व विश्व विजेता विक्की ओस्तवाल भी इस टीम में शामिल हैं। साथ ही घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी साहिल पारख, सिद्धेश वीर भी इस टीम का हिस्सा हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए महाराष्ट्र का स्क्वाड

पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शिन कुलकर्णी, साहिल पारख, राहुल त्रिपाठी, सूरज शिंदे, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, तनय सांघवी, विक्की ओस्तवाल, किरण चोरमले, रंजीत निकम, प्रदीप दाधे, रुशिकेश सोनावने, विवेक शेलार, हितेश वालुंज, प्रशांत सोलंकी और सिद्धेश वीर।

एलीट ग्रुप सी के ग्रुप मैचों के लिए महाराष्ट्र का शेड्यूल

14 नवंबर 2026: बनाम पुडुचेरी
16 नवंबर 2026: बनाम केरल
18 नवंबर 2026: बनाम हिमाचल प्रदेश
20 नवंबर 2026: बनाम असम
22 नवंबर 2026: बनाम मध्य प्रदेश
24 नवंबर 2026: बनाम त्रिपुरा
26 नवंबर 2026: बनाम आंध्र प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here