IND vs NZ 3rd ODI: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में बारिश बनी विलेन, बिना गेंद फेंके मैच रद्द

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हैमिल्टन में खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच में टॉस हुआ, वहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन टॉस के बाद से हैमिल्टन में तेज बारिश होने लगी और फिर मैच शुरू नहीं हो सका और अंत में इसे रद्द कर दिया गया। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 2-0 से आगे है। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे होना था। लेकिन बारिश की वजह से टॉस देर से हुआ था।

तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here