रायपुर: छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मिनी जूनियर राज्य बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन “लाईफ स्पोर्ट्स अकादमी” बरौदा (रायपुर) में किया जा रहा है।
स्पर्धा के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि यशवंत कुमार (सचिव,खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया (सचिव,छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ) थे। इस अवसर पर सिक्किम में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा हेतु गठित राज्य की जूनियर बैडमिंटन (19 वर्ष आयु समूह)टीम को किट वितरित किया गया।


