IND vs NZ: चौथे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 घोषित, रोहित-ऋतुराज करेंगे ओपनिंग

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि आखिरी दो वनडे के लिए इशान किशन को उपकप्तान बनाया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है। टीम सूची में उनका नाम रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर होने से साफ है कि दोनों बल्लेबाज पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मोहम्मद सिराज को एक बार फिर मौका नहीं मिला है। कुलदीप यादव को इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। कुलदीप अंशुल कम्बोज की जगह टीम में आए हैं। गिल की जगह ऋतुराज की एंट्री हुई और केएल राहुल की जगह बतौर विकेटकीपर पोजिशन संभालेंगे उपकप्तान इशान किशन। यानी इस मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरी है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। नमन धीर टीम के छठे गेंदबाजी ऑप्शन रहेंगे।

चौथे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर)अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी दार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड की चौथे वनडे के लिए प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, फिन एलन, निक केली, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन।

चौथे वनडे के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here