चौथे वनडे के बाद सीरीज के टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज, रोहित शर्मा सूची से बाहर

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के चार मुकाबले हो चुके हैं। पहले दोनों मैच जीतते हुए भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था और अब चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया। इस मैच में शतक लगाने वाले कीवी ओपनर विल यंग सीरीज के नंबर 1 बल्लेबाज बने। वहीं तीन मैचों में 9 विकेट लेकर गुरनूर बराड़ नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं।

वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों में विराट कोहली एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने तीन पारियों में 81 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक इस सीरीज में बेहद खराब रहा है और वह दो बार डक पर आउट हुए हैं। उनका नाम टॉप 15 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं है। श्रेयस अय्यर 3 पारियों में 45 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं।

टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में गुरनूर बराड़ चार मैचों के बाद नंबर 1 पर काबिज हैं। उनके अलावा अर्शदीप सिंह 4 मैचों की तीन पारियों में 5 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। इस मैच में एक ही पारी खेलते हुए 6 विकेट लेने वाले मैट हेनरी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीरीज में अक्षर पटेल, आकिब नबी दार और अंशुल कम्बोज के नाम भी 4-4 विकेट दर्ज हैं।

भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे के बाद सीरीज के टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
विल यंग 4 3 140 46.67 102.94 17 4
टिम सीफर्ट 4 3 96 32.00 100.00 9 5
डेरिल मिचेल 3 2 83 41.50 57.24 8 3
विराट कोहली 4 3 81 27.00 130.65 14 1
मिचेल सैंटनर 4 3 59 19.67 71.08 2 4
भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे के बाद सीरीज के टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच पारियां गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
गुरनूर बराड़ 4 3 176 29.2 2 143 9 4/30 15.88 4.87 19.55 1 0
मैट हेनरी 1 1 58 9.4 2 27 6 6/27 4.50 2.79 9.66 0 1
जैकब डफी 3 2 84 14.0 1 84 6 3/35 14.00 6.00 14.00 0 0
काइल जैमीसन 4 3 138 23.0 3 81 5 3/35 16.20 3.52 27.60 0 0
अर्शदीप सिंह 4 3 162 27.0 1 141 5 4/70 28.20 5.22 32.40 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here