अंडर-22 अंतर जिला क्रिकेट: पहले दिन भोपाल का दबदबा, 8 विकेट पर 404 रन बनाकर पारी की घोषित

0

विदिशा। कनारा ग्राउंड पर शुरू हुए अंतर जिला अंडर-22 बहुदिवसीय मैच में भोपाल ने पहले दिन राजगढ़ के विरुद्ध 75 ओवर में 8 विकेट पर 404 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टॉस जीतकर राजगढ़ ने गेंदबाजी चुनी थी।
भोपाल की ओर से आयुष यादव ने 91, ऋषभ पांडे ने 86 और मानवेंद्र सिंह ने 85 रन की पारी खेली। कप्तान आदित्य राज सिंह ने 33 रन बनाए। राजगढ़ की ओर से कप्तान योगेश यादव और हरिशंकर ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में राजगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 1 रन बनाए। मैच का दूसरा दिन कल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here