भोपाल। बाब-ए-अली मैदान पर खेले गए अंडर-15 इंटर क्लब द्वि-दिवसीय मुकाबले में रेलवे गर्वित ने रेलवे यूथ को 61 रनों से पराजित कर दिया।पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए गर्वित ने 204 रन बनाए, जिसमें सक्षम माहले के सर्वाधिक 39 रन रहे। रेलवे यूथ की ओर से शारिक अली ने 4 विकेट लिए।
दूसरे दिन रेलवे यूथ की पहली पारी 199 रन पर सिमट गई। कप्तान आदित्य मौर्य ने नाबाद 71 रन बनाए, जबकि युग सुनिया ने 44 और युवराज बुंदेला ने 52 रनों का योगदान दिया। गर्वित की ओर से सक्षम माहले ने 34 रन देकर 4 तथा वेदांत राठौर ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
5 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी गर्वित ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बनाए और कुल 61 रनों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। शिवम पांडे 21 रन बनाकर नाबाद रहे। रेलवे यूथ की ओर से अर्णव कुशवाहा ने 2 और युवराज बुंदेला ने 1 विकेट लिया।
संक्षिप्त स्कोर: रेलवे गर्वित 204 एवं 56/3, रेलवे यूथ 199।


