2026 में गेंदबाजों के बीच अर्शदीप सिंह का दबदबा, ब्रैड इवांस समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बने। अर्शदीप सिंंह ने इस मैच में 3 विकेट झटके और साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर आ गए और ब्रैड इवांस को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में राशिद खान टॉप-3 से बाहर हैं।

अर्शदीप सिंह ने हासिल किया नंबर-1 का ताज

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें वनडे मैच में 10 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए और 4 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इन 3 विकेट की मदद से वो अब साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों प्रारूपों को मिलाकर (टेस्ट, वनडे और टी20आई) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए और जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस को पीछे छोड़ दिया।

अर्शदीप सिंह ने साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 41 मैचों में कुल 57 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है जबकि ब्रैंड इवांस ने अब तक खेले 30 मैचों में 56 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर 4 विकेट रहा है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं जिन्होंने 29 मैचों में अब तक कुल 55 विकेट हासिल किए हैं। राशिद खान और अक्षर पटेल 22-22 विकेट के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
गेंदबाज साल मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकॉनामी स्ट्राइक रेट 4 5 10
अर्शदीप सिंह 2026-2026 41 37 1109 184.5 6 1431 57 5/51 25.1 7.74 19.45 1 1 0
ब्रैड इवांस 2026-2026 30* 31 1106 184.2 15 1213 56 4/45 21.66 6.58 19.75 2 0 0
जोफ्रा आर्चर 2026-2026 29 34 1656 276 22 1473 55 4/53 26.78 5.33 30.1 1 0 0
जोश टंग 2026-2026 17 24 1547 257.5 21 1281 46 5/46 27.84 4.96 33.63 2 1 0
जैक थॉमस ब्रासेल 2026-2026 32 30 1237 206.1 6 1250 46 4/22 27.17 6.06 26.89 3 0 0
संदीप लामिचाने 2026-2026 29 28 1164 194 13 850 45 4/41 18.88 4.38 25.86 1 0 0
राशिद खान 2026-2026 22 22 741 123.3 2 681 45 6/34 15.13 5.51 16.46 2 1 0
अक्षर पटेल 2026-2026 39 36 973 162.1 5 1195 45 4/62 26.55 7.36 21.62 1 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here