आरसीबी रिटेंशन 2027: कप्तान रजत पाटीदार सहित टीम में बरकरार खिलाड़ियों के नाम जारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो संस्करणों 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार, जितेश शर्मा और क्रुणाल पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिसके चलते आरसीबी का संयोजन काफी संतुलित नजर आता है। यही वजह है कि ट्रेड को लेकर टीम ज्यादा चर्चा में नहीं रही। हालांकि, इस बीच आरसीबी के स्वामित्व में बदलाव हुआ है।

मार्च 2026 में आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डियागो इंडिया) से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रिकॉर्ड 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,660 करोड़ रुपये) में खरीद लिया। मध्य प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर आर्यमान बिड़ला टीम को चलाएंगे। नीचे आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले आरसीबी के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते हैं।

आरसीबी का स्क्वाड

विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, विहान मल्होत्रा, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार, यश दयाल, सुयश शर्मा, जैकब डफी, नुवान तुषारा। अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here