पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने रचा कीर्तिमान, 10वीं बार जीती SAFF ट्रॉफी

0

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को हराकर नया इतिहास रच दिया है। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर SAFF चैंपियनशिप का खिताब 10वीं बार जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की। भारत ने 1 गोल से पिछड़ने के बाद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी। भारतीय फुटबॉल फैंस ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ VETO OTT पर उठाया।

रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान की ओर से मैच का पहला गोल देखने को मिला। पहला हॉफ खत्म होने से पहले अली अकबर गाजी ने पाकिस्तान के लिए गोल दागा। हालांकि, दूसरे हॉफ में भारत ने दबदबा कायम करते हुए 2-1 से रोमांचक मुकाबला जीत लिया। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट्ट ने पहला गोल दागा। इसके बाद संदीप मंडी ने दूसरा गोल दागते हुए पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया। भारत ने SAFF चैंपियनशिप 2026 में दूसरी बार हराया। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें सुहेल अहमद भट के 2 गोलों की बदौलत भारत ने 3-2 से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने मालदीव को 1-0 से हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस मैच में भी सुहैल अहमद भट्ट ने पेनल्टी से एकमात्र गोल दागा था।

भारत ने सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पाकिस्तान ने एक रोमांचक सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। पाकिस्तान के पास पहली बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब जीतने का शानदार मौका था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ऐसा होने नहीं दिया।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत का इस टूर्नामेंट में दबदबा लंबे समय से कायम है। टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में खिताब अपने नाम किया था। अब भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए 10वां खिताब जीत लिया। बता दें, भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here