न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 पर आकाश चोपड़ा की राय, इन खिलाड़ियों को दिया मौका

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैेंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर यानी गुरुवार से भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में टॉस का समय सुबह 3.00 बजे होगा और इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में नितीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी।

आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन को नहीं मिली जगह

आकाश ने पहले टेस्ट मैच के लिए जिस संभावित टीम की चयन किया उसके लिए उन्होंने टीम में ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवालऔर केएल राहुल को शामिल किया जबकि तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को रखा और साई सुदर्शन को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी। उनकी टीम में कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं जो इसी क्रम पर टेस्ट में भारत के लिए खेलते हैं तो वहीं टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पूरी तरह से फिट होकर टीम के साथ जुड़े ऋषभ पंत को उन्होंने टीम में शामिल किया और बैटिंग क्रम में 5वें स्थान पर रखा।

आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग 11 में गुरनूर बराड़ को नहीं मिली जगह

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में बैटिंग क्रम में ध्रुव जुरेल को छठे नंबर पर रखा जो बेहतरीन लय में है और निचले क्रम पर भारत के लिए टेस्ट में लगातार रन बना रहे हैं। वहीं उन्होंने रविंद्र जडेजा को उन्होंने बतौर स्पिन ऑलराउंडर टीम में जगह दी। जडेजा के रूप में उन्होंने टीम में एकमात्र स्पिनर को जगह दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया जिसमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज शामिल हैं। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गुरनूर को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी जो चौंकाने वाला रहा।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (आकाश चोपड़ा के द्वारा चुनी हुई)

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here