आईसीसी रैंकिंग में बदली तस्वीर, रोहित फिसले तो बाबर और रूट ने लगाई छलांग

0

नई दिल्ली : आईसीसी ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है, जबकि बाबर आजम और जो रूट को फायदा मिला है। शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत कायम है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में हैरी ब्रुक पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि ऋषभ पंत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए रहमत शाह को पीछे छोड़ दिया है।

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा को झटका

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर कायम हैं जबकि रोहित शर्मा चौथे से 5वें नंबर पर आ गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन की वजह से रोहित शर्मा को ताजा रैंकिंग में नुकसान हुआ। वहीं बाबर आजम 10वें से 8वें स्थान पर आ गए जबकि 11वें से 9वें स्थान पर आ गए। इसके अलावा शाई होप को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 7वें से छठे स्थान पर आ गए जबकि इब्राहिम जादरान 5वें से चौथे स्थान पर आ गए।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत ने लगाई एक स्थान की छलांग

टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 8वें से 7वें स्थान पर आ गए। टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ भारतीय बैटर के रूप में सिर्फ पंत और शुभमन गिल ही मौजूद हैं। वहीं हैरी ब्रुक पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि दूसरे नंबर पर जो रूट हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर ट्रैविस हेड बने हुए हैं। टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल 10वें स्थान पर हैं जबकि टेम्बा बावुमा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार

टी20आई की ताजा बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि साहिबजादा फरहान दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इशान किशन तीसरे नंबर पर बने हुए हैं तो वहीं हैरी ब्रुक चौथे स्थान पर हैं तो वहीं जोस बटलर 5वें नंबर पर हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर 7वें स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं तिलक वर्मा टॉप-10 से बाहर हैं यानी वो 11वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here