कप्तानी विवाद पर हेजलवुड का सख्त रुख, कमिंस को हटाने पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के संकेत

0

नई दिल्ली : क्रिकेट फिलहाल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर बॉल टेम्परिंग विवाद से घिरा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब सब्र में बताया है कि बॉल टैम्परिंग के बार में पूरी टीम को जानकारी थी। इसे लेकर बीते सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने लगभग 1 घंटे के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जवाब दिए थे। इस दौरान उन्होंने ख्वाजा दावों का खंडन किया था। अब जोश हेजलवुड ने बॉल टेम्परिंग की जानकारी होने से मना किया और संकेत दिए हैं कि अगर कमिंस को कप्तानी से हटाया गया तो वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ देंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू में जोश हेजलवुड ने के बॉल टैम्परिंग मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने गेंदबाज़ों के इस रुख का समर्थन किया कि वे कभी भी इस योजना का हिस्सा नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘जो बातें कही गई हैं, उनमें से दो बातें मेरे लिए अहम हैं। क्या सैंडपेपर से गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की योजना में मैं मुख्य सूत्रधार था? और क्या मुझे पता था कि मैदान पर सैंडपेपर या किसी बाहरी चीज का इस्तेमाल हो रहा है? इसका जवाब है नहीं।’

हेजलवुड ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड से पूछा गया कि क्या वे इस्तीफा देने के बारे में सोचेंगे तो उन्होंने कहा,’मुझे लगता है कि फैसला लेने के लिए मुझे खुद उस स्थिति में होना पड़ेगा, लेकिन हां, इस बारे में सोचना तो पड़ेगा ही। केपटाउन टेस्ट के ठीक बाद हमसे पूछताछ हुई थी। उस दो-तीन घंटे की पूछताछ में मैंने जो कुछ भी कहा, मुझे उस पर सबसे ज्यादा भरोसा है, क्योंकि वह घटना के एक-दो दिन बाद ही हुआ था। उस समय वह सब मेरे दिमाग में बिल्कुल ताजा था। असल बात तो यह है कि ये दो बातें बहुत अहम हैं। यह मान लेना कि ‘सबको पता है’ और असल में यह जानना कि ‘सबको पता है’ – इन दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर है। यह एक बहुत गहरी खाई है।’

पैट कमिंस का समर्थन, कप्तानी पर रखी अपनी बात

हेजलवुड ने अपने कप्तान कमिंस का समर्थन किया, जो बैनक्रॉफ्ट के बयान के बाद से दबाव में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ में उन्होंने गेंद पर सैंडपेपर से लगातार काम किया और इस दौरान वे गेंदबाजों से रिवर्स स्विंग के बारे में पूछते रहे। हेजलवुड ने यह तो माना कि सवाल पूछे गए थे, लेकिन उन्होंने उस मतलब को स्वीकार नहीं किया जो अब इन सवालों से निकाला जा रहा है।

पैट कमिंस के समर्थन में हेजलवुड का स्पष्ट संदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग लोगों की तरफ से उन पर काफी दबाव डाला गया है। मैं पैट का समर्थन करना चाहता हूं। उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा,और पिछले पाच-छह सालों में, खासकर कप्तान के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी किया है, मैं उन सबका समर्थन करता हूं। टीम को आज जिस मुकाम पर पहुंचाया है, जहां ऐसी घटना दोबारा होने की कोई गुंजाइश नहीं है, यह वाकई एक शानदार काम है। वह एक बेहतरीन लीडर हैं। अगर आप टीम के हर सदस्य से पूछें, तो आपको यही जवाब मिलेगा। मुझे लगता है कि अगर हम पहले टेस्ट मैच में उतरें और पैट कप्तान न हों, बल्कि कोई और हो, तो सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि तब क्या होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here