ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, छक्के से सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली और पहली पारी में उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। पंत ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा करते हुए ब्रायन लारा, क्रिस गेल, रोहित शर्मा समेत 5 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। इसके अलावा पंत ने जिम्माब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 153 गेंदों पर 6 छक्के और 10 चौकों की मदद से 128 रन की पारी खेली और उन्होंने इस मैच में छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और उन्होंने ब्रायन लारा, क्रिस गेल, ब्रैंडन मैकुलम, कुमार संगकारा और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इन पाचों खिलाड़ियों ने टेस्ट में 3-3 बार छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था। टेस्ट में अब सबसे ज्यादा बार छक्के के साथ अपना शतक पूरा करने के मामले में पंत दूसरे नंबर पर आ गए जबकि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 6 बार किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्के के साथ शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी
6 – सचिन तेंदुलकर
4 – केन बैरिंगटन
4 – ऋषभ पंत
3 – ब्रायन लारा
3 – क्रिस गेल
3 – ब्रेंडन मैकुलम
3 – कुमार संगकारा
3 – रोहित शर्मा
पंत ने बतौर विकेटकीपर भारत से बाहर यानी विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अपना 7वां शतक लगाया और एंडी फ्लावर से आगे निकल गए। पंत अब विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि एंडी फ्लावर तीसरे नंबर पर खिसक गए जिन्होंने ऐसा 6 बार किया था। इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट पहले नंबर पर हैं जिन्होंने बतौर विकेट कीपर टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा 10 शतक लगाए थे।
विकेटकीपरों द्वारा विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

10 – एडम गिलक्रिस्ट
7 – ऋषभ पंत
6 – एंडी फ्लावर
5 – लेस एम्स
4 – मुशफिकुर रहीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here