नई दिल्ली : भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सोमवार (23 नवंबर) को ड्रॉ समाप्त हुआ। इसके चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दोनों टीमों को नुकसान हुआ। मैच ड्रॉ होने पर 4-4 अंक मिलते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे पर खिसक गई है। भारत चौथे पर बरकरार है, लेकिन उसके अंक प्रतिशत कम हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दूसरे पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका शीर्ष पर कायम है।
भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 51.52 से घटकर 50.00 हो गया। अगर वह न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में हराता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 58.33 होगा। न्यूजीलैंड का भी पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 58.33 होगा। दोनों मैच जीतने पर भारत पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 58.97 होता। वह न्यूजीलैंड से आगे नुकल जाता, जिसके पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 54.17 हो जाता। भारत को अभी 6 टेस्ट खेलने हैं। 1 मैच न्यूजीलैंड और 5 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। न्यूजीलैंड को भी ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
| स्थान | टीम | खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | डिडक्ट | अंक | पीसीटी |
| 1 | दक्षिण अफ्रीका | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 72 | 75.00 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 9 | 4 | 0 | 0 | 108 | 69.23 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 7 | 4 | 1 | 2 | 0 | 56 | 66.67 |
| 4 | भारत | 12 | 5 | 4 | 3 | 0 | 72 | 50.00 |
| 5 | बांग्लादेश | 9 | 3 | 4 | 2 | 0 | 44 | 40.74 |
| 6 | इंग्लैंड | 16 | 7 | 8 | 1 | 14 | 74 | 38.54 |
| 7 | वेस्टइंडीज | 14 | 3 | 8 | 3 | 2 | 46 | 27.38 |
| 8 | श्रीलंका | 8 | 1 | 3 | 4 | 15 | 13 | 13.54 |
| 9 | पाकिस्तान | 11 | 3 | 7 | 1 | 24 | 16 | 12.12 |


