नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अहम मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है, लेकिन आगे जाने के लिए अगला मुकाबला जीतना होगा। भारत की ए टीम मंगलवार को यूएई से भिड़ती हुई नजर आएगी। इस मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे, ये अभी से जान लीजिए, नहीं तो कहीं आपका मैच छूट ना जाए।
यूएई के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी इंडिया, 24 नवंबर को होगा मैच
भारत ए और यूएई की टीमें 24 नवंबर मंगलवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में आमने सामने होंगी। ये मैच दोहा में होना है। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 11 बजे टॉस होगा। इससे पहले भारत के जो दो मैच हुए हैं, वो साढ़े तीन बजे से शुरू हुए थे, लेकिन आने वाला मैच पहले है, इस बात का ध्यान रखिएगा, कहीं आप पुराने वाले टाइम के ही भरोसा रहे तो मैच छूट भी सकता है।
भारत-यूएई मुकाबले का सोनी स्पोर्ट्स पर होगा सीधा प्रसारण, सोनी लिव पर भी लाइव
एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर जाना होगा, लेकिन अगर इस को आप मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो फिर आप सोनी लिव एप पर चले जाइए। साथ ही लैपटॉप और टेबलेट पर भी सोनी लिव एप पर ही मैच का लाइव आनंद लिया जा सकता है।
यूएई के खिलाफ भारतीय टीम को जीत के लिए करना होगा बेहतर प्रदर्शन
वैसे तो भारत का मैच यूएई से है, जो कि एक आसान मैच हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 313 रन दे डाले और फिर जब भारत की बैटिंग आई तो फिर मामला फंस गया। अगर यही स्कोर कम होता तो उसे चेज किया जा सकता था।
भारत ए का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियन, अरशद खान।
यूएई का पूरा स्क्वाड: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेट कीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह।


