India A vs UAE : भारत ए को मिली तीसरी सफलता, हर्ष दुबे ने शाहदाद को भेजा पवेलियन

0

नई दिल्ली : एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज (24 नवंबर) इंडिया-ए का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में है. मुकाबले में टॉस यूएई ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. यूएई के 3 विकेट गिरे हैं. हरप्रीत सिंह भाटिया और ईथन डिसूजा क्रीज पर हैं. इंडिया-ए ने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से पराजित किया था. वहीं दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान-ए के हाथों 48 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब ये मुकाबला जीतकर इंडिया-ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी.

भारत ए के खिलाफ ऐसी रही यूएई की बल्लेबाजी

यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में आर्यांश शर्मा (2 रन) का विकेट गंवा दिया, जो हर्षित राणा का शिकार बने. वहीं दूसरे ओपनर अंश टंडन (8 रन) को अरशद खान ने पवेलियन लौटाया. इंडिया-ए ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए. आयुष बदोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला. वहीं प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई.

इंडिया-ए की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान.

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग-11: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), ईथन डिसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह और जाहिद अली.

इंडिया-ए का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुष कोटियन और अरशद खान

यूएई का स्क्वॉड: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), ईथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह और अवैस अली शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here