नई दिल्ली : प्रियांश आर्या ने 24 नवंबर 2026 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने महज 68 गेंदों पर 181 रन बनाकर किसी भी टी20 फॉर्मेट के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ प्रियांश ने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस सूची में तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है।
केएल राहुल ने 152 रन की नाबाद पारी आईपीएल 2026 में खेली थी। वहीं तिलक वर्मा ने 151 रन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बनाए थे। टी20 में सबसे बड़ी टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों की पारियों में तीन बार नाम अभिषेक शर्मा का मौजूद है। अभिषेक ने 148 रन की पारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेली थी। वहीं उन्होंने 141 रन आईपीएल 2025 और नाबाद 135 रन आईपीएल 2026 में बनाए थे।
15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है। वैभव ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए यूएई के खिलाफ 42 गेंद पर तूफानी 144 रन बनाए थे। वैभव की यह पारी एमर्जिंग एशिया कप में देखने को मिली थी। प्रियांश आर्या की यह पारी दुनियाभर में भी टी20 की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। वह लुहान डी प्रेटोरियस के 188 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।
टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 भारतीय खिलाड़ी
| खिलाड़ी | रन | गेंदें | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| प्रियांश आर्या | 181 | 68 | 7 | 19 | 266.18 | दिल्ली | तमिलनाडु | इंदौर | 24 नवंबर 2026 |
| केएल राहुल | 152* | 67 | 16 | 9 | 226.86 | दिल्ली कैपिटल्स | पंजाब किंग्स | दिल्ली | 25 अप्रैल 2026 |
| तिलक वर्मा | 151 | 67 | 14 | 10 | 225.37 | हैदराबाद | मेघालय | सौराष्ट्र | 23 नवंबर 2024 |
| अभिषेक शर्मा | 148 | 52 | 8 | 16 | 284.61 | पंजाब | बंगाल | हैदराबाद | 30 नवंबर 2025 |
| श्रेयस अय्यर | 147 | 55 | 7 | 15 | 267.27 | मुंबई | सिक्किम | इंदौर | 21 फरवरी 2019 |
| पुनीत बिष्ट | 146* | 51 | 6 | 17 | 286.27 | मेघालय | मिजोरम | चेन्नई | 13 जनवरी 2021 |
| वैभव सूर्यवंशी | 144 | 42 | 11 | 15 | 342.85 | इंडिया ए | यूएई | दोहा | 14 नवंबर 2025 |
| अभिषेक शर्मा | 141 | 55 | 14 | 10 | 256.36 | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद | 12 अप्रैल 2025 |
| अभिषेक शर्मा | 135* | 68 | 10 | 10 | 198.52 | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद | 21 अप्रैल 2026 |
| रजत पाटीदार | 135* | 48 | 8 | 13 | 281.25 | मध्य प्रदेश | असम | न्यू चंडीगढ़ | 16 नवंबर 2026 |


