नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर) को यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 52 गेंद पर 200 रन जड़े। 28 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने 53 गेंद पर 7 चौके और 28 छक्के की मदद से 204 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 384.91 का रहा। वैभव की इस पारी की मदद से इंडिया ए ने 250 रनों के लक्ष्य को 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। उनका विकेट बशील हमीद को मिला।
वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान के लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने 28 गेंद पर शतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ साउथ अफ्रीका के चैड बोव्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 103 गेंद पर दोहरा शतक जड़ा था। इस दौरान वैभव के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा चौके का भी रिकॉर्ड हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 23 छक्के लगाए थे।
सबसे तेज लिस्ट ए दोहरा शतक
52 गेंदें- वैभव सूर्यवंशी
103 गेंदें- चाड बोवेस
114 गेंदें- ट्रैविस हेड
114 गेंदें- एन जगदीसन
114 गेंदें- हैरी ब्रूक
एक लिस्ट ए पारी में सर्वाधिक छक्के
27 छक्के – सूर्यवंशी – इंडिया ए बनाम यूएई, 2026*
23 छक्के – डार्सी शॉर्ट – वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, 2018
21 छक्के – बेवॉन जैकब्स – ऑकलैंड बनाम ओटागो, 2026


