एशिया कप में चौके-छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 और अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के तीसरे मैच में यूएई के खिलाफ 53 गेंद पर 204 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 28 छक्के इस पारी में लगाए थे। इसी के साथ वैभव अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 29 छक्के लगाते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया है। पहले दोनों मैच में उन्होंने मिलाकर एक छक्का लगाया था और तीसरे मैच में उन्होंने 28 छक्के लगाकर नंबर 1 बल्लेबाज बन गए।

अभिषेक शर्मा 8 छक्के लगाते हुए लिस्ट में तीसरे और तिलक वर्मा 5 छक्के लगाकर पांचवें स्थान पर हैं। अगर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो अफगानिस्तानी टीम के दारविश रसूली 18 चौके लगाकर नंबर 1 पर हैं। वहीं इस लिस्ट के टॉप 5 में आखिरी स्थान पर एकमात्र भारतीय तिलक वर्मा हैं जिन्होंने अब तक 2 पारियों में सिर्फ 13 चौके ही लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी चौके लगाने के मामले में 7वें स्थान पर हैं 3 पारियों में 12 चौके उन्होंने लगाए हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारियां रन छक्के
वैभव सूर्यवंशी 3 3 241 29
शमील हुसैन 3 3 101 10
अभिषेक शर्मा 3 3 91 8
यासिर अली 2 2 91 6
तिलक वर्मा 3 2 207 5
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारियां रन चौके
दारविश रसूली 3 3 149 18
हरप्रीत सिंह भाटिया 3 3 169 16
निशान मधुशका 3 3 145 14
लसिथ क्रूसपुले 3 3 144 14
तिलक वर्मा 3 2 207 13
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए सेमीफाइनल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए, श्रीलंका ए, पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका ए से होगा और पाकिस्तान ए की टीम बांग्लादेश ए से भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here