दूसरे टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग-11, यशस्वी-राहुल करेंगे ओपनिंग

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है।

वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, जिसके चलते टीम जीत के करीब पहुंचकर भी मुकाबला ड्रॉ कराने पर मजबूर हुई। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनी है, जिसमें उन्होंने टीम संयोजन को लेकर अहम बदलाव सुझाए हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। उनके मुताबिक मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा की क्राइस्टचर्च टेस्ट में हर हाल में एंट्री होनी चाहिए। इन दोनों को वेलिंगटन में नहीं खिलाने पर काफी विवाद भी हुआ था। इनकी जगह चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग 11 से वाशिंगटन सुंदर और अंशुल कम्बोज को बाहर कर दिया है।

आकाश ने साफतौर पर कहा कि सिराज और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आप न्यूजीलैंड टाइम पास करवाने नहीं ले गए। अंशुल कम्बोज को बाहर करना होगा और नहीं चाहिए नंबर 8 पर बैटिंग ऑप्शन। सिराज और जडेजा को इस मैच में खिलाना होगा। वहीं उन्होंने एक दिलचस्प आंकड़ा भी बताया कि सिराज के बिना भारत कितने टेस्ट मैच जीता और हारा है।

दूसरे टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की यह संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

मोहम्मद सिराज के साथ टीम इंडिया का प्रदर्शन (टेस्ट डेब्यू के बाद)
प्रदर्शन सिराज के साथ सिराज के बिना
खेले गए मैच 23 3
जीते 9 0
हारे 10 2
ड्रॉ 4 1
जीत का प्रतिशत 39.13 0
दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत की टीम: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here