ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के आखिरी दो टी-20 में बदली नजर आएगी इंग्लैंड की टीम

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हुए आसा ट्राइब और स्पिनर रेहान अहमद को शामिल किया है। 22 वर्षीय ट्राइब को पहली बार इंग्लैंड की टी-20 टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की टी-20 टीम में चुने जाने वाले ग्लैमॉर्गन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। खास बात यह है कि 2005 में साइमन जोन्स के चयन के बाद ग्लैमॉर्गन क्लब से किसी खिलाड़ी को पहली बार इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

रेहान अहमद पहले ही इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच इस साल जुलाई में भारत के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह वेस्टइंडीज ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते नजर आए थे।हालांकि, ट्राइब पहले भी जर्सी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने जर्सी के लिए 5 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले ही महीने ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग’ में जर्सी का प्रतिनिधित्व किया था।

तीसरे टी-20 में जीत के साथ इंग्लैंड सीरीज में आगे

वनडे सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है, उसे इस दौरे पर चोटों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दौरे से पहले ही जोश टंग और जैकब बेथेल चोट के कारण बाहर हो गए थे, जबकि मेलबर्न में खेले गए पहले टी20 के दौरान हाथ में चोट लगने की वजह से विल जैक्स भी बाहर हो गए हैं। सीरीज के आखिरी टी20 में हैरी ब्रूक और जॉर्डन कॉक्स भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे टेस्ट टीम से जुड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो रहे हैं। ट्राइब और रेहान उनकी जगह लेंगे। दोनों जल्द सिडनी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

चौथे टी-20 में जीत के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, स्कॉट करी, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), ल्यूक वुड, रेहान अहमद और आसा ट्राइब।

पांचवें टी20 के लिए इंग्लैंड की टीम

टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, सैम करन, स्कॉट करी, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), ल्यूक वुड, रेहान अहमद और आसा ट्राइब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here