भोपाल में भारत-चीन की खिताबी भिड़ंत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होंगे शामिल

0

भोपाल : भोपाल में आज महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चीन ने जापान को 1-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब भारतीय टीम की नजरें लगातार तीसरी बार और कुल चौथी बार चैंपियन बनने पर होंगी। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को चीन की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

महिला हॉकी फाइनल देखने शाम 7:30 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम 7:30 बजे नाथू बरखेड़ा स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे। वे महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने चीन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए भी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here