लगातार चौथे गेम में नहीं निकला नतीजा, गुकेश-सिंदारोव का स्कोर 2-2 से बराबर

0

नई दिल्ली : विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी जंग लगातार रोमांचक होती जा रही है। शुक्रवार को खेले गए चौथे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही चैंपियनशिप में लगातार चौथी बाजी बराबरी पर छूटी। सफेद मोहरों से खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंदारोव की रक्षात्मक रणनीति को भेदने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और 34 चालों के बाद बाजी ड्रॉ घोषित कर दी गई।

दोनों तरफ से नहीं दिखी आक्रामक रणनीति
मुकाबले के दौरान गुकेश और सिंदारोव दोनों ने काफी सतर्कता के साथ खेल दिखाया। किसी भी खिलाड़ी ने बड़ा जोखिम लेने से परहेज किया। सिंदारोव की मजबूत रक्षात्मक रणनीति के सामने गुकेश को बढ़त बनाने का मौका नहीं मिला और आखिरकार दोनों खिलाड़ियों ने अंक साझा किए।
2-2 से बराबर है स्कोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here