29.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

US Open: जोकोविच को हरा वावरिंका बने चैंपियन

न्यूयॉर्क । यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने जीत लिया है। तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हरा दिया। स्टेनिसलास ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जोकोविच पर 6-4, 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की। वावरिंका ने पहली बार यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीता है। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। इससे पहले, वावरिंका ने छठी वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 7-5, 6-4, 6-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। निशिकोरी सेमीफाइनल में वावरिंका से पार नहीं पा सके थे। वहीं, वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles