23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

रियो पैरालंपिक: ईरानी साइक्लिस्ट सरफराज बहमान की हादसे में मौत

रियो,ईरान के साइक्लिस्ट सरफराज बहमान गोलबार्नेजाड की रियो पैरालंपिक खेलों में रेस के दौरान हुई टक्कर में मौत हो गयी है। ईरान की पैरालंपिक समिति ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमें बहुत ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि सरफराज की पैरालंपिक खेलों में टक्कर के बाद मौत हो गयी है।रियो में साइक्लिंग की सी4-5 स्पर्धा के दौरान 48 वर्षीय पैराथलीट अपनी साइकिल से गिर गये थे। उन्हें सड़क के किनारे ही उपचार दिया गया और फिर आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। सरफराज ईरान के अनुभवी पैराथलीटों में हैं और गत माह ओलंपिक रोड रेस में भी हिस्सा ले चुके थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles