34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्यप्रदेश ने जीता लेले क्रिकेट टूर्नामेंट

भोपाल। मप्र ने उप्र को 74 रनों से हराकर चौथा अखिल भारतीय जेवाय लेले स्मृति वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। बड़ौदा में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में मप्र ने 49.1 ओवर में 200 रन बनाए। इसमें सूरज सेंगर ने 54 और सिद्धार्थ पाटीदार ने 43 रन बनाए। शिवा सिंह ने पांच विकेट लिए। जवाब में यूपी टीम 38.5 ओवर में 126 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अरशद खान ने पांच विकेट झटके। वह मैन आफ द मैच चुने जाने के अलावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी चुने गए। टीम के कोच संजय पांडे और कप्तान राहुल बाथम टीम की जीत पर काफी प्रसन्न नजर आए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles