29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

एशियाई खेलों में महिला कबड्डी टीम ने जीता रिकॉर्ड पांचवीं बार स्वर्ण

दनांग। भारत की पुरुष टीम को हालांकि फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 28-30 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारत की महिला बीच कबड्डी टीम ने पांचवें एशियाई बीच खेलों में रेकार्ड लगातार पांचवीं बार खिताब जीता जो मौजूदा खेलों में देश का पहला स्वर्ण पदक है। टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए थाईलैंड को मात दी है। भारतीय टीम ने थाईलैंड को 41-31 से हराया। वर्ष 2008 में इन खेलों की शुरुआत से भारत ने हर बार स्वर्ण पदक जीता है। इन खेलों का आयोजन प्रत्येक दो साल में किया जाता है। दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम को लगातार पांचवीं बार फाइनल में भारत के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह हालांकि भारत के खिलाफ उसकी पांच खिताबी मुकाबलों में सबसे करीबी हार है।
भारत की पुरुष टीम को हालांकि फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 28-30 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने 2008 और 2010 में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। दूसरी तरफ कुराश स्पर्धा (उज्बेकिस्तान में कुश्ती का एक रूप) के महिला 70 किग्रा वर्ग में अमिषा टोकस को फाइनल में वियतनाम की एनगुएन थी लान के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक मिला। बीच बॉडीबिल्डिंग में मनोज कुमार मजूमदार ने 158 सेमी तक के वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक के साथ कुल छह पदक जीते हैं और पदक तालिका में 15वें स्थान पर चल रहा है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles