34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

स्टेडियम के फुटबाल खिलाड़ियों ने की खेल मंत्री से भेंट

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग टी.टी. नगर स्टेडियम की फुटबाल टीम ने 46वां टी.एन. सुब्रमणियम फुटबाल प्रतियोगिता जीतने के बाद अपने मुख्य प्रशिक्षक जे.पी. सिंह के साथ प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट कर अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की मांग पर उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही खिलाड़ियों के लिए फुटबाल अकादमी की शुरूआत की जायेगी। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles