32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

अंकुर क्रिकेट अकादमी ने खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा

भोपाल ।अंकुर क्रिकेट अकादमी ने अंकुर क्रिकेट लीग खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा है अंकुर ने फाइनल में इफ्तेखार अकादमी को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया। अंकुर अकादमी ने पहली पारी में ९८ ओवर में ३१५ रन बनाए वरूनेश शर्मा ६५ रन, आर्यन वार्सेने ५० रन, अयान एस ४५ रन, शाश्वत भदौरिया ४० रन, कनिष्क दुबे २९ रन एवं प्रांजल अग्रवाल ने २२ रन की पारी खेली इफ्तेखार अकादमी के अयान मो.खान ने ६ विकेट लिए। जवाब में इफ्तेखार अकादमी २५८ पर सिमट गई अयान ने ४५, प्रख्यात पासी ने ४२, शिवम तिवारी ने ४१ व आर्या सूद ने ३६ रन की पारी खेली समय श्रीवास्तव ने ४ विकेट लिए अंकुर अकादमी ने दूसरी पारी में वरूनेश ने ११७ रनों की नाबाद पारी खेली समापन अवसर पर साहकारित राज्यमंत्री विश्वास सारंग, अकादमी के संरक्षक अरूणेश्वर सिंहदेव एवं रक्षा बिल्डर्स के संचालक विपिन गोयल ने पुरस्कार वितरित किए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles