भोपाल। सेंट माइकल अकादमी अंडर-१८ और उज्जैन डिवीजन अंडर-१८ के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज में सेंट माइकल ने ३-० से जीत ली सेंट माइकल ने तीसरा मैच स्थानीय बाबेआली मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में सेंट माइकल अकादमी ने पहले बल्लेबाजी ११३ रन बनाए इसमें दानिश ने २७, सुदर्शन ने २२ व साबिर ने २१ रनों की पारी खेली वैभव एवं प्रियांश ने २-२ विकेट लिए जवाबी में उज्जैन की पारी सिर्फ ८६ रनों पर सिमट गई। सेहराब मलिक ४ विकेट व सलमान खान ने ३ विकेट लिए इस तरह सेंट माइकल अकादमी ने यह मुकाबला २७ रनों से जीतकर सीरीज ३-० से अपने नाम की। समापन अवसर पर एमपीसीए के लेवल-१ कोच राकेश चावरे, समद दाद खान, एसएम गुफरान एवं नौशाद अहमद ने प्रदान किया।

