31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज टेलीविजन रेटिंग के लिहाज से सबसे लोकप्रिय रही

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज पिछले तीन साल में खेली गई वनडे सीरीज में टेलीविजन रेटिंग के लिहाज से सबसे लोकप्रिय रही। इस सीरीज के प्रसारक-स्टार स्पोर्ट्स ने यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई इस सीरीज की टीआरपी दर 7,397 है, जो पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज की टीआरपी दर (6,153) की तुलना में अधिक है। स्टार स्पोर्ट्स ने इस टीआरपी दर को जानने के लिए एक अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत यह निष्कर्ष निकला कि दर्शकों ने भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को काफी पसंद किया है। स्टार स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन कुकरेजा ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को पिछले तीन साल में खेली गई वनडे सीरीज में सबसे अधिक पसंद किया गया है और इससे यह साफ पता चलता है कि इस देश में क्रिकेट की गुणवत्ता से बढ़कर कुछ नहीं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles