24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सीनियर नेशनल बॉक्सिंग में गौरव को स्वर्ण, पासी को रजत

भोपाल। गौरव चौहान ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिला दिया। वहीं एक अन्य मुक्केबाज राहुल पासी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का आयोजन गुवाहाटी में 8 से 13 दिसंबर तक किया गया। यह पहला मौका है जब नेशनल बॉक्सिंग में मप्र को चौथा स्थान हासिल हुआ। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज गौरव ने 91 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज को हराया। गौरव ने अपनी सभी पांच बाउट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं राहुल को 81 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में रेलवे के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। चैंपियनशिप में सेना चार स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर रही। रेलवे दो स्वर्ण के साथ दूसरे, हरियाणा एक स्वर्ण के साथ तीसरे और मप्र एक स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि ये दोनों ही मुक्केबाज अकादमी में मुख्य कोच विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles