25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

21वां आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट दो जनवरी से

भोपाल। 21वां राज्य स्तरीय आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट दो जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। इसमें भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की टीमें भी हिस्सा लेंगी। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में सिर्फ और सिर्फ मीडिया से जुडे़ कर्मचारी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। सभी मैच सफेद पोशाक में लाल गेंद से टी-20 फार्मेट में होंगे। इसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें आयोजन सचिव नवेद इशरत, अब्दुल अजीज मुन्ने, इंद्रजीत मौर्य, ललित कटारिया और डा. सुशील सिंह ठाकुर से संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles