31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

सिंधु विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइल में हारी

दुबई। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु का बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में शानदार अभियान विश्व की पांचवें नंबर की कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी हयून के हाथों महिला एकल के करीबी सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के साथ ही समाप्त हो गया। यह सिंधु की ताकत और सुंग के सटीक खेल के बीच का मुकाबला था लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय खिलाड़ी अपनी कोरियाई प्रतिद्वंद्वी से पार पाने में नाकाम रही और 76 मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-18, 16-21 से हार गई। चाइना ओपन में सुंग के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके जीत दर्ज करने वाली सिंधु आज कोरियाई खिलाड़ी के कोर्ट कवरेज की बराबरी नहीं कर पायी। सुंग के खिलाफ उनका मैच से पहले 6-3 का रिकार्ड था। पिछले छह साल से शीर्ष दस में शामिल सुंग ने अपने शानदार रिटर्न से सिंधु को कोर्ट पर काफी दौड़ाया। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई तथा शुरू में संघर्ष करने के बाद वह पहले गेम में इंटरवल तक 11-9 की बढ़त पर थी। सिंधु ने बीच में वापसी और वह 14-15 पर सुंग से केवल एक अंक पीछे थी लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने यहां से उन्हें कोई मौका नहीं दिया और पहला गेम अपने नाम किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles