28.2 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

चेस, बॉक्सिंग में मध्यप्रदेश रनर्सअप

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुक्केबाजों ने पांचवीं चेस बॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रनर्सअप का खिताब हासिल किया। मप्र के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता १५ से १८ दिसंबर तक तमिलनाडु के नमक्कल में खेली गई। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के विवेक झा ने ५५ किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं किशन ने ८० किग्रा और राजेश ने ८५ किग्रा में रजत पदक जीते। महाराष्ट्र ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने पिछली बार कोलकाता में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता रहे थे। पदक विजेता खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशनलाल द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री, संचालक खेल, कोच और अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles