35.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

भोपाल इंटरनेशनल चैस-भोपाल के सुमित ने दी ग्रांड मास्टर श्रीराम को जोरदार टक्कर

भोपाल। इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता में आज दो चक्र खेले गए समाचार लिखे जाने तक भोपाल के सुमित सिक्का और शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रांड मास्टर श्रीराम झा के बीच 3 घंटे और 30 मिनट चला, सीसीलियन डिफेंस के विरूद्ध सफेद मोहरो से खेलते हुए सुमित ने जोरदार संघर्ष किया किंतु 24वीं चाल में 1 पैदल पीट जाने के कारण मैच अंततः श्रीराम के पक्ष में गया श्रीराम सहित सभी सीडेड खिलाड़ी अपने नाम और रेटिंग के हिसाब से ही प्रदर्शन कर रहे है। तीसरे राउंड के बाद लगभग शीर्ष 10 के सभी खिलाड़ी अपने मैच जीत कर तीन अंकों के साथ सयुक्त बढ़त पर आ गए है और फिलहाल तो उन्हें कोई मुश्किल नहीं आई है पर निश्चित तौर पर जल्द ही मुकाबले कड़े होने लगेंगे। राउंड 3 में। शीर्ष तमिलनाडू के इंटरनेशनल मास्टर रवि तेजा ने म.प्र. के मनोज नागले को, फीडे मास्टर मेहर चिन्नारेड्डी ने म.प्र. के प्रकाश यादव को, दिल्ली के फीडे मास्टर अंकित गजवा ने म.प्र. के देवांग बिसानी को, आंध्रा के फीडे मास्टर श्रीनाथ राव ने म.प्र. की प्रतिभावान जूनियर खिलाड़ी नित्यता जैन को, एलआईसी के इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख ने भोपाल म.प्र. के नितिन जैन को, इंटरनेशनल मास्टर चक्रवर्ती रेड्डी ने भोपाल म.प्र. के अंशुल सक्सेना को पराजित किया, शीर्ष महिला खिलाड़ी महाराष्ट्री वुमेन इंटरनेशनल मास्टर एलेक्ट अमृता मोकल ने भोपाल म.प्र. के चित्रांश श्रीवास्तव को पराजित किया। इस प्रतियोगिता के म.प्र. के शीर्ष खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर नोर्म होल्डर अर्जुन तिवारी ने भी आज लगातार आज अपनी तीसरी आसान जीत दर्ज की उन्होंने म.प्र. के दीपक सोनी को हराया। दस राउंड की इस प्रतियोगिता में कल सुबह 10 बजे से चौथा राउंड और 4 बजे से राउंड 5 चक्र खेला जाऐंगा।
खिलाड़ियों को खाने-पीने से लेकर हर तरह की सुविधाएं मैच स्थल में की गयी है और यह अंतर्राष्ट्रीय मैच भोपाल और म.प्र. को कई उभरती प्रतिभाएं देकर जाएगा इस बात की पूरी उम्मीद है।
आज खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में श्रीराम झा ने सुमित सिक्का को, रवि तेजा ने मनोज नागले को, मैहर चिन्नारेड्डी ने प्रकाश यादव को, अंकित गजवा ने देवांग बिसानी को, श्रीनाथ राव ने नित्यता जैन को, अनूप देशमुख ने नितिन जैन को, चक्रवर्ती रेड्डी ने अंशुल सक्सेना को, अनिस गांधी ने वरूण शर्मा को, अर्जुन तिवारी ने दीपक सोनी को, अमृता मोरकर ने चित्रांश श्रीवास्तव को, अशोक विश्वकर्मा ने आदित्य आचार्य को, अश्विन डेनियल ने मैहर अर्जुन को, अनुज शिवयात्री ने सुयश शर्मा को, सुदर्शन मागला ने आशुतोष कुमार को, अंचित व्यास ने एम.एल. व्यास को, मृदभाष त्रिपाठी ने विरंजन शाह को, संगिन मांद्रे ने तनवी भावे को, चैतन्य अवध ने कुरूणेश मिश्रा को, रूपेश भोगल ने बी.एस. अष्ठाना को, आसिफ शाह ने एस.के. सिंह को, अयुष भाई मेहता ने संजीव कुमार पांडे को, ऋषभ जैन ने सृष्टि गौतम को, एस.एम. उमेर ने श्रृयांश सेठीया को, सजल पटेल ने यश कोलापुरकर, अमूल खण्डेलवाल ने सलीम अहमद को, जोनी मंडल ने नव्या गोयल को पराजित किया।
आज खेले गये चक्रों को देखने भारी संख्या में शतरंज प्रेमी दर्शकों का जमावड़ा था। प्रदेश में पहली बार प्रथम दो टेबलों पर डीजीटी शतरंज बोर्ड पर बाजी खेली जा रही है। जिससे दोनों मैचों को बाहर लगी बड़ी स्क्रिन पर देखा जा सकता है। जो कि आकर्षण का केन्द्र है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles