35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

नेशनल केनो स्लालम चैम्पियनशिप में वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

भोपाल। खरगौन जिले के महेश्वर स्थित नर्मदा नदी की सहस्त्रधारा में पिछले दिनों आयोजित राष्ट्रीय केनो स्लालम चैम्पियनशिप मंे मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 8 प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच अपने खेल जौहर का श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया और 7 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित 9 पदक जीते और ओव्हर आॅल चैम्पियन का खिताब अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को म.प्र. कयाकिंग-केनोइंग संघ के अध्यक्ष श्री एस.एम. हासमी एवं महासचिव श्री बलबीर सिंह कुशवाह द्वारा मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अकादमी के प्रशिक्षक श्री देवेन्द्र गुप्ता एवं मैनेजर मनोज सक्सेना के नेतृत्व में उक्त चैम्पियनशिप में भागीदारी की।
इन्होंने जीते पदक
प्रतियोगिता के K-1 पुरूष व्यक्तिगत स्पर्धा में आकाश बाथम और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में आरती पाण्डेने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि गणेश्वरी धुर्वे ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार C-1 पुरूष व्यक्तिगत स्पर्धा में विश्वजीत सिंह कुशवाह ने एक स्वर्ण और प्रिन्स परमार ने रजत पदक प्राप्त किया। C-1 की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी चम्पा मौर्य ने एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतर्गत C-2 पुरूष व्यक्तिगत स्पर्धा में विश्वजीत सिंह कुशवाह और प्रिन्स परमार की जोड़ी ने तथा C-1 पुरूष टीम स्पर्धा में प्रिन्स परमार, लखन वर्मा और विश्वजीत सिंह कुशवाह की तिकड़ी ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह K-1 पुरूष की टीम स्पर्धा में भी मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में धर्मेन्द्र वर्मा, लखन वर्मा और आकाश बाथम शामिल थे।
खिलाड़ियों को मिलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण-खेल मंत्री
पदक विजेता खिलाड़ियों ने गत दिवस प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्लालम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम ऊँचा करने के लिए खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्लालम कोर्स के लिए भेजा जाएगा ताकि हमारे खिलाड़ी स्लालम खेल में अपनी पृथक पहचान बनाएं। इस अवसर पर मौजूद सचिव खेल श्री सचिन सिन्हा एवं संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles