29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

रणजी ट्रॉफी में गुजरात के बल्लेबाज समित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली।गुजरात के बल्लेबाज समित गोहेल ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आडिशा के खिलाफ नाबाद 359 रन की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी इस पारी की मदद से गुजरात की टीम ने ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 641 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया है। समित ने अपनी पारी के दौरान 723 गेंदों का सामना किया और 45 चाके तथा एकमात्र छक्का लगाया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 359 रन की पारी खेलने वाले समित गोहेल दुनिया के एकमात्र प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 117 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुजरात ने ओडिशा के सामने जीत के लिए 706 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की सरे काउंटी के बल्लेबाज बॉबी एबल के नाम था, जिन्होंने वर्ष 1899 में समरसेट के खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 357 रन की पारी खेली थी।

अपनी इस पारी से समित गोहेल 81 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो अपनी टीम की पूरी पारी के दौरान पहली गेंद से आखिरी गेंद तक पिच पर रहा हो। यह इस साल गुजरात रणजी टीम के किसी प्लेयर का दूसरा तिहरा शतक है। समित से पहले उनकी टीम के एक अन्य खिलाड़ी प्रियांक पंचाल ने इस साल नवंबर में तिहरा शतक लगाया था। समित इस साल रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles