30.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में तन्मय ने खेली अर्धशतकीय पारी

भोपाल। ग्वालियर में खेली जा रही महाराजा यशवंत राव मेमोरियल सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतिम विकेट के लिए तन्मय पटवर्धन ने जगदीश बावेजा के साथ मिलकर 160 रनों की शानदार साझेदारी की। तीसरे दिन इससे शहडोल की बढ़त 84 रन की हो गई है। ग्वालियर के 237 रनों के जवाब में शहडोेल ने अपनी पारी में 320 बनाए। जिसमें जगदीश ने नाबाद 164 रन बनाए। जबकि तन्मय ने 67 रनों की पारी खेली। अमित शर्मा ने 5 विकेट और अंकित कुशवाह ने 3 विकेट झटके। ग्वालियर ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 51 रन बना लिए। तन्मय ने एक विकेट झटका।
इंदौर 600 के पार :वहीं इंदौर में सागर के 338 रनों के जवाब में इंदौर ने 7 विकेट पर 602 रन बना लिए हैं। इसमें शुभम शर्मा 176, अंकित दाने 148, सुरेंद्र मालवीय 72 और वेंकटेश ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली। सलमानखान ने 63 रन बनाए।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles