भोपाल | हॉकी ओलिंपियन वंदना कटारिया और अनुराधा देवी ने साई सेंटर पर अपनी-अपनी टीम के लिए गोल दागे, लेकिन जीत अनुराधा देवी की टीम आरसीएफ कपूरथला को मिली जिसने मध्य रेल को 2-1 से हराकर 38वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला हॉकी प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। इन दोनों के गोल से एक समय दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी, लेकिन कपूरथला की वृतिका सिंह ने 47वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिला दी। दिन के दूसरे मैच में उत्तर पूर्व रेल गोरखपुर ने उत्तर मध्य रेल इलाहाबाद को हराया।
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

