33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

21वां आईईएस स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शिवराज सिंह करेंगे

भोपाल।21वां आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे करेंगे। इस दौरान सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, खेल संचालक उपेंद्र जैन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, आईईएस ग्रुप के चेयरमैन बीएस यादव, एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव और न्यूज वल्र्ड के रिजवान अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद पहला मैच पिछले वर्ष की चैंपियन जनसंपर्क और उपविजेता राज एक्सप्रेस के बीच 10.30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन एक ही मैच होगा। अगले दिन से दो मैच खेले जाएंगे। सभी मैच ओल्ड कैंपियन मैदान पर ही टी-20 फार्मेट में सफेद पोशाक में खेले जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles