25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ग्वालियर की विजयी शुरुआत, भोपाल को मिली हार

भोपाल | आईटीएम ग्वालियर ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की है। जबकि मैनिट भोपाल को पहले ही मैच 0-5 की करारी हार झेलना पड़ी है। बरकतउल्ला विवि भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता का उदघाटन गैस राहत एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, कुलपति मप्र भोज विवि प्रो. तारिक जफर ने किया। एमएनआईटी भोपाल को अमरावती ने 5-0 से हराया। इसमें समीर ने 2, केमू , लाइक और हफीज ने एक-एक गोल किए। तीसरे मैच में वीएनएस सूरत ने वडोदरा को 1-0 से हराया। चौथे मैच में आरआरबी अलवर ने गुजरात अहमदाबाद को ट्राईब्रेकर में 4-3 से हराया। दोनों टीमें पूरे समय तक 1-1 से बराबर रहीं। पांचवें मैच में भारतीय विद्यापीठ पुणे ने सिम्बोसिस को 2-0 से हराया। छठे और अंतिम मैच में सौराष्ट्र राजकोट ने अमीटी जयपुर को ट्राई ब्रेकर में 4-2 से हराया। जेआरएन उदयपुर और झुनझुन के न आने पर सागर और गोंडवाना को वॉक ओवर दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles