विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता एमसीजी ने दुर्गा क्लब को 4 रनों से हराया।

0

भोपाल। शाहरिक इलेवन, जिया इलेवन, कारगिल क्लब व एमसीजी जीते शाहरिक इलेवन, जिया इलेवन, कारगिल क्लब व एमसीजी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यहॉ खेली जा रही विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता स्थानीय एफ सेक्टर, बरखेडा पठानी, भेल में खेली जा रही है। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शाहरिक इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 87 रन बनाए। सोनू ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। आरजेडी की ओर से पुष्पेन्द्र ने 4 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी आरजेडी टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 48 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में जिया इलेवन ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 120 रन बनाए। सैनी ने सर्वाधिक 31, नादिर ने 28 नाबाद का योगदान टीम को दिया। महाकाल क्लब से मनीष ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल क्लब 4 विकेट पर 69 रन बना सकी। मनीष ने 33 रन का योगदान दिया। अन्य मैचों में कारगिल इलेवन ने 113 रन बनाए, जबकि सीआई इलेवन 72 रन बना पाई। एमसीजी ने दुर्गा क्लब को 4 रनों से हराया।