34.1 C
New Delhi
Wednesday, June 11, 2025

रायसेन ने भोपाल को हराकर जीता खिताब

भोपाल। रायसेन ने भोपाल और बुदनी को हराकर यहां खेली गई शॉ-शिब ग्रुप द्वारा आयोजित आठवीं जूनियर ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं बुदनी ने एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण मंत्री तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री दीपक जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मप्र ड्रॉप रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ अनुपम चौकसे और उपाध्यक्ष एसजीएफआई आलोक खरे, शॉ-शिब ग्रुप के चेयरमैन एच साजू एवं आदित्य मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रायसेन ने 2 स्वर्ण और 1 रजत के साथ प्रथम, बुदनी ने 1 स्वर्ण और 2 रजत के साथ दूसरा तथा भोपाल ने 3 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। डबल्स फाइनल में रायसेन ने भोपाल को 15-6, 13-15, 15-9 से हराया, वहीं ट्रिपल में रायसेन ने बुदनी को 15-8, 15-10 से हराकर खिताब जीता। सिंगल्स में बुदनी ने रायसेन को 15-10, 8-15, 15-12 से पराजित कर दिया। विभिन्न जिलों के सचिव विजय पाटिल (खरगोन) लवकेश तिवारी (होशंगाबाद) पंकज श्रीवास्तव (इंदौर) लाल सुन्दर सिंह (सिंगरौली) हरपाल सिंह राजपूत (रायसेन) विवेक शर्मा (नरसिंहपुर) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर सीजे जॉयसन, अशोक सिंह, पंकज कुमार झा, यासिर खान, शांत देव द्वेवेदी, अभिषेक जैन, स्पर्धा सचिव अर्जुन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles