बालक वर्ग के तीनों खिताब बुदनी को

0

भोपाल। शॉ-शिब ग्रुप द्वारा आयोजित आठवीं जूनियर ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में बुदनी ने बालक वर्ग के तीनों खिताबों पर कब्जा जमाया। बालक एकल के फाइनल में बुदनी ने रायसेन को 2-1 से हराया। कांस्य पदक जबलपुर ने जीता। डबल्स में बुदनी ने होशंगाबाद को 2-1 से हराया और कांस्य पदक विदिशा ने जीता। वहीं ट्रिपल के फाइनल में बुदनी ने सिंगरौली को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता। इस वर्ग का कांस्य पदक नरसिंहपुर ने अपने नाम किया। बालक वर्ग में होशंगाबाद दूसरे और सिंगरौली तीसरे स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण मप्र ड्रॉप रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ अनुपम चौकसे, उपाध्यक्ष एसजीएफआई आलोक खरे, शॉ-शिब ग्रुप के चेयरमैन एच साजू एवं एडवोकेट हमीद खान के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्पर्धा सचिव अर्जुन विश्वकर्मा, विवेक शर्मा, ज्योति यादव, महेंद्र कुमार वैश्य, दीपक पटेल, जैनब खान को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया।