28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

प्रो कुश्‍ती लीग : पंजाब रॉयल्स की वॉरियर्स पर धमाकेदार जीत

महारथी ने निंजास को दी पटखनी
नई दिल्ली। पंजाब रॉयल्स ने मंगलवार को केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में खेली जा रही प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में अपना जीत का सिलसिला जारी रखते हुए यूपी दंगल को 5-2 से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई। पहला मुकाबला हारने के बाद पंजाब की यह लगातार तीसरी जीत है। अब पंजाब के चार मैचों में छह अंक हैं। जयपुर निंजास, मुंबई महारथी और हरियाणा हैमर्स प्रत्येक चार-चार अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। हालांकि हरियाणा और जयपुर के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वापसी करने का मौका है, क्योंकि दोनों टीमों को क्रमशः दो और मुकाबले खेलने हैं। उत्तर प्रदेश लगातार तीन हार के साथ सबसे नीचे छठे स्थान पर है।
यूपी की कप्तान इलित्सा यांकोवा ने टॉस जीतकर पुरुष वर्ग के 97 किग्रा का मैच ब्लाक कर दिया। पंजाब के व्लादिमीर ने पुरुषों के 57 किग्रा में यूपी के अमित दहिया को 6-2 से पटकनी देकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस जीत के बाद पंजाब 1-0 से आगे हुआ। इसके बाद यूपी की यानकोवा ने पंजाब की निर्मला देवी को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर टीम की वापसी कराई और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद पंजाब के पहलवान जितेंद्र ने यूपी के तारिएल गपरिणदशविली को 6-1 से शिकस्त देकर मैच में अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पंजाब की अनुभवी पहलवान ओडुयानो ने पिंकी को 16-0 से बड़े अंतर से पटखनी दी। अब पंजाब 3-1 से आगे हो गया है। फिर विदेशी पहलवान इलियास ने यूपी के आंद्रे को कड़े मुकाबले में 6-3 से मात देकर पंजाब की बढ़त 4-1 से मजबूत कर दी। पंजाब की लय पुरुषों के 70 किग्रा के मैच में बिगड़ गई और उनके पहलवान पंकज राणा यूपी के अमित धनकड़ से 5-13 से हार गए। इस जीत के बाद यूपी ने अपना स्कोर 2-4 से सुधारा। आखिरी मुकाबले में पंजाब की वासिलिसा ने मारिया माशुक को 75 किग्रा में 3-1 से हराकर जीत का अंतर 5-2 कर दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles