25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

एनसीसीसी पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

भोपाल। रेलवे यूथ ने सीहोर को 129 रनों से तथा एनसीसीसी ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर उड़ान को हराकर भोपाल संभाग की दो दिनी अंडर-18 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। सीहोर में रेलवे ने पहली पारी में 222 रन बनाए। जवाब में सीहोर 125 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में रेलवे भी 79 रनों पर आउट हो गई और बाद में सीहोर को 47 रनों पर समेट दिया। इसमें मयंक पटेल और रौनक साहनी ने पांच-पांच विकेट लिए। इधर भेल मैदान पर एनसीसीसी ने पहली पारी में 222 रन बनाए। इसमें सुनील विश्नोई ने 70 और अभीजित सक्सेना ने 55 रनों की पारी खेली। अभय शर्मा ने छह विकेट लिए। जवाब में उड़ान पहली पारी में 142 रनों पर आउट हो गई। बलवीर, विद्याशंकर और सृजन ने 3-3 विकेट लिए। दूसरी पारी में एनसीसीसी ने 5/192 रनों पर पारी घोषित की। सुनील (82) और अभिजीत (57) ने अर्धशतक जमाए। मैच समाप्ति तक उड़ान ने 11 ओवर में 48 रन बना लिए थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles