23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

अखिल भारतीय बाॅस्केटबाॅल के लिए म.प्र. सिविल सेवा टीम रायपुर रवाना

भोपाल:16 जनवरी,रायपुर (छत्तीसगढ़) में 17 से 21 जनवरी, 2017 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता में म.प्र. सिविल सेवा बास्केटबाॅल की टीम रायपुर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन समित की अनुसंशा पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी गई है। यह टीम प्रशिक्षक श्री प्रमोद अवस्थी एवं टीम मैनेजर ए.सुरेश के नेतृत्व में रायपुर के लिए रवाना हो गई है। टीम में जिला खनिज अधिकारी होशंगाबाद श्री शशांक शुक्ला को कप्तान बनाया गया है। टीम में श्री माइकल एन्थोनी जल संसाधन विभाग भोपाल, अनिल कुमार पाण्डेय शिक्षा विभाग इंदौर, शशि मोहन सिन्हा शिक्षा विभाग छतरपुर, संजय पाटिल ग्रामीण विकास विभाग बैरसिया, हेमन्त सिंह रावत मंत्रालय भोपाल, श्री अजय घोसरे शिक्षा विभाग इन्दौर, श्री संजय श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीहोर, दामोदर प्रसाद आर्य एवं अवतार सिंह नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल तथा श्री के. अब्बास वन विहार भोपाल का चयन किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles