भोपाल। भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजनांतर्गत गुजरात के गांधीनगर में 27 से 31 जनवरी, 2017 तक खेली जा रही राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य हाॅकी अकादमी के बालक अंडर-14 वर्ग तथा बालिका अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फायनल में जगह बनाई। आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में म.प्र. पुरूष हाॅकी अकादमी भोपाल की टीम ने सेमी फायनल में झारखण्ड को 3-1 से परास्त किया। अकादमी के खिलाड़ी श्रेयांश ने दो तथा अली अहमद ने एक गोल कर टीम को विजय दिलाई। इसी तरह म.प्र. महिला हाॅकी अकादमी, ग्वालियर की टीम ने बिहार को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज करायी। अकादमी की खिलाड़ी प्रियंका यादव ने दो तथा साधना, इशिका चैधरी और स्नेहा सिंह ने एक-एक गोल किया। फायनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। दोनों वर्गों की टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने प्रसन्नता व्यक्त की है और फायनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
अकादमी की बालिका (अंडर-17) एवं बालक (अंडर-14) की टीम फायनल में पहुंची
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

